RAILWAY RECRUITMENT BOARDS RRB CEN No. 09/2026
RRB CEN No. 09/2026
भर्ती – विभिन्न Isolated Categories पदों के लिए
महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| Employment News में indicative notice | 24 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 05 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 04 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 06 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन में सुधार की अवधि | 07 दिसंबर से 16 दिसंबर 2026 |
CBT, Translation Test, Document Verification और अन्य चरणों की तिथियां बाद में RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| कैटेगरी | पद का नाम | Pay Level | शुरुआती वेतन | आयु सीमा | पद |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Chief Law Assistant | Level 7 | ₹44,900 | 18–40 वर्ष | 17 |
| 2 | Public Prosecutor | Level 7 | ₹44,900 | 18–32 वर्ष | 21 |
| 3 | Senior Publicity Inspector | Level 6 | ₹35,400 | 18–33 वर्ष | 8 |
| 4 | Junior Translator / Hindi | Level 6 | ₹35,400 | 18–33 वर्ष | 79 |
| 5 | Staff and Welfare Inspector | Level 6 | ₹35,400 | 18–33 वर्ष | 27 |
| 6 | Scientific Assistant (Training) | Level 6 | ₹35,400 | 18–35 वर्ष | 3 |
| 7 | Lab Assistant Grade III (Chemist & Metallurgist) | Level 2 | ₹19,900 | 18–30 वर्ष | 36 |
| कुल रिक्तियां | 191 | ||||
Pay ऊपर दिया गया प्रारंभिक वेतन है। RRB और Railway/Production Unit के अनुसार विस्तृत पद-वितरण Annexure-B में दिया गया है।
पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता
1. Chief Law Assistant 17 पदLevel 7
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Law में डिग्री तथा Bar में Pleader के रूप में 3 वर्ष की प्रैक्टिस। रेलवे में कार्यरत Law Graduate कर्मचारी, जिनकी रेलवे प्रशासन की किसी शाखा में कम से कम 5 वर्ष की सेवा हो, भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हैं।2. Public Prosecutor 21 पदLevel 7
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation के साथ Law में Bachelor Degree तथा Bar में Advocate के रूप में 5 वर्ष का अनुभव।3. Senior Publicity Inspector 8 पदLevel 6
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Degree और Public Relations / Advertising / Journalism / Mass Communication में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से Diploma। संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव वांछनीय है।4. Junior Translator / Hindi 79 पदLevel 6
निम्न में से किसी एक शर्त के अनुसार Master’s Degree:- Hindi या English में Master’s Degree तथा Degree स्तर पर English या Hindi अनिवार्य/ऐच्छिक विषय या परीक्षा का माध्यम हो; अथवा
- Hindi/English के अलावा किसी अन्य विषय में Master’s Degree, जिसमें Hindi या English माध्यम रहा हो और Degree स्तर पर English या Hindi अनिवार्य/ऐच्छिक विषय हो; अथवा
- Hindi और English दोनों विषयों के साथ किसी अन्य विषय में Master’s Degree, जिसमें दोनों में से एक परीक्षा का माध्यम और दूसरा अनिवार्य/ऐच्छिक विषय रहा हो।
5. Staff and Welfare Inspector 27 पदLevel 6
Graduation के साथ निम्न में से कोई एक योग्यता:- Labour/Social Welfare में Diploma; या
- Labour Laws में Diploma; या
- Labour Laws विषयों के साथ LLB; या
- Personnel Management में PG Diploma; या
- Personnel Management विषयों के साथ MBA; या
- MBA/HR; या
- Human Resource Management में PG Diploma, जिसके पाठ्यक्रम में Personnel Management के संबंधित विषय हों और संस्थान भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हो।
6. Scientific Assistant (Training) 3 पदLevel 6
Psychology में Master’s Degree और कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक। Industrial / Organisational / Clinical Psychology में विशेषज्ञता, counselling/guidance programme आयोजित करने का अनुभव तथा कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान वांछनीय है।7. Lab Assistant Grade III (Chemist & Metallurgist) 36 पदLevel 2
12वीं (+2 Stage) या समकक्ष परीक्षा Science विषयों के साथ, जिसमें Physics और Chemistry विषय हों।सभी शैक्षणिक योग्यताएं आवेदन की अंतिम तिथि तक प्राप्त होनी चाहिए। अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। विस्तृत शर्तों के लिए Annexure-A देखें।
आयु सीमा और छूट
आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30, 32, 33, 35 या 40 वर्ष है।
| श्रेणी | ऊपरी आयु सीमा में छूट |
|---|---|
| SC / ST | 5 वर्ष |
| OBC (Non-Creamy Layer) | 3 वर्ष |
| PwBD – UR/EWS | 10 वर्ष |
| PwBD – OBC-NCL | 13 वर्ष |
| PwBD – SC/ST | 15 वर्ष |
| Ex-Servicemen | नियमों के अनुसार, सेवा अवधि घटाने के बाद लागू छूट |
| रेलवे Group C / पूर्व Group D कर्मचारी | निर्धारित सेवा शर्तों के अनुसार अधिकतम आयु 40/43/45 वर्ष |
| विधवा / तलाकशुदा / न्यायिक रूप से अलग महिला (पुनर्विवाह न किया हो) | UR/EWS 35, OBC-NCL 38, SC/ST 40 वर्ष तक |
एक से अधिक आधार पर छूट मिलने पर केवल सबसे अधिक लागू छूट मिलेगी; छूट जोड़कर नहीं दी जाएगी। विस्तृत शर्तें CEN के पैरा 5.2 में देखें।
आवेदन शुल्क
| उम्मीदवार | शुल्क | CBT में शामिल होने पर रिफंड |
|---|---|---|
| अन्य सभी उम्मीदवार | ₹500 | ₹400, बैंक चार्ज काटकर |
| SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, Transgender, Minorities और EBC | ₹250 | ₹250, बैंक चार्ज काटकर |
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से Internet Banking, Debit/Credit Card या UPI द्वारा किया जा सकता है। रिफंड केवल CBT में उपस्थित होने पर लागू है।
ध्यान दें: EBC, EWS और OBC अलग-अलग श्रेणियां हैं। इस नोटिफिकेशन में EBC के आधार पर केवल शुल्क में छूट है, नौकरी में आरक्षण नहीं। EBC के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹50,000 से कम होनी चाहिए और निर्धारित वैध प्रमाण-पत्र/दस्तावेज आवश्यक हैं।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
- Single Stage Computer Based Test (CBT)
- Junior Translator / Hindi के लिए qualifying Translation Test
- Document Verification (DV)
- Medical Examination
Junior Translator / Hindi को छोड़कर अन्य पदों के लिए सामान्य CBT वितरण
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| Professional Ability | 50 | 50 |
| General Awareness | 15 | 15 |
| General Intelligence & Reasoning | 15 | 15 |
| Mathematics | 10 | 10 |
| General Science | 10 | 10 |
| कुल | 100 | 100 |
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की Negative Marking होगी। विषयों का वास्तविक वितरण थोड़ा अलग हो सकता है।
न्यूनतम qualifying प्रतिशत
UR – 40%, EWS – 40%, OBC-NCL – 30%, SC – 30%, ST – 25%। PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रिक्तियों में कमी होने पर 2 अंक तक की छूट दी जा सकती है।
Junior Translator / Hindi परीक्षा
CBT में Hindi और English भाषा का ज्ञान जांचा जाएगा। कम से कम 50% प्रश्न भाषा से होंगे—English 20% और Hindi 30%। शेष प्रश्न General Knowledge, General Intelligence, Simple Arithmetic और Computer Basics से होंगे। Translation Test qualifying होगा; इसमें 60% अंक लाना जरूरी है। अंतिम मेरिट CBT के अंकों के आधार पर बनेगी, लेकिन Translation Test पास करना अनिवार्य है।
पदवार Professional Ability सिलेबस – संक्षेप
- Junior Translator (Hindi): Hindi-English भाषा ज्ञान, अनुवाद और संबंधित भाषा विषय।
- Staff & Welfare Inspector: Labour Welfare, Industrial Relations, Labour Laws, Social Security, Factories/Mines कानून, Computer Basics, RTI और New Pension Scheme।
- Chief Law Assistant: संविधान, Administrative Law, Jurisprudence, Torts, Hindu Law, CPC, BNS, BNSS, Evidence, Contract, Limitation, Specific Relief, Partnership, Arbitration, Consumer Protection, Human Rights, Property, RTI, Company और Labour Laws।
- Senior Publicity Inspector: Communication, Mass Communication, Advertising, Public Relations, PR Laws, Computer और Social Media।
- Lab Assistant Grade III: Mechanical Testing, Testing Equipment, Metals/Materials, Chemical Analysis, Electroplating, Paints, Rubber Products, Oils/Lubricants और Non-Destructive Testing।
- Public Prosecutor: Legal Concepts, Criminology, Criminal Law, Bharatiya Nyaya Sanhita, Offences, Criminal Justice, Bharatiya Sakshya Adhiniyam, Accused Rights, BNSS और Railway-related Acts।
- Scientific Assistant (Training): Basic Psychology, Personality, Counselling & Training, Research Methodology, Test Construction, Statistics in Psychology और Applied Psychology।
हर पद का विस्तृत विषयवार पाठ्यक्रम और प्रश्नों की अनुमानित संख्या Annexure IX से Annexure XV में दी गई है।
मेडिकल मानक
चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित Railway Medical Fitness Test पास करना होगा। नोटिफिकेशन में प्रमुख मेडिकल मानक इस प्रकार हैं:
| मानक | दूर दृष्टि | निकट दृष्टि |
|---|---|---|
| B-1 | 6/9, 6/12 (चश्मे के साथ अधिकतम 4D) | Sn 0.6, 0.6; Colour, Binocular, Night और Mesopic Vision टेस्ट |
| C-1 | 6/12, 6/18 | Sn 0.6, 0.6 |
| C-2 | 6/12, NIL | Sn 0.6 संयुक्त |
ये मानक संक्षिप्त रूप में दिए गए हैं। पूरी चिकित्सा शर्तों और अपवादों के लिए नोटिफिकेशन का पैरा 3.0 तथा Indian Railway Medical Manual देखें। चुने गए पद के लिए मेडिकल रूप से अनुपयुक्त पाए जाने पर वैकल्पिक नियुक्ति नहीं दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट से दिए गए आवेदन लिंक पर जाएं।
- पहले से RRB Account है तो उसी लॉगिन से आवेदन करें; नया उम्मीदवार Account बनाए।
- Account बनाते समय मोबाइल नंबर और ईमेल सही भरें। बाद में इनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
- आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी विवरण भरें।
- केवल एक RRB चुनें और उसी RRB में उपलब्ध पद/जोन की प्राथमिकता सावधानी से भरें। RRB का चयन बाद में बदला नहीं जा सकता।
- निर्देश के अनुसार Live Photo और Signature जमा करें तथा जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
- ऑनलाइन शुल्क जमा करें और भुगतान की पुष्टि के बाद आवेदन का प्रिंट/कॉपी सुरक्षित रखें।
आवेदन के समय तैयार रखें
- सक्रिय मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत ईमेल आईडी
- आधार या DigiLocker विवरण (पहचान सत्यापन के लिए सलाह दी गई है)
- 10वीं प्रमाण-पत्र के अनुसार नाम और जन्मतिथि
- शैक्षणिक/तकनीकी/व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण-पत्र
- लागू होने पर SC/ST/OBC-NCL/EWS/EBC/PwBD/ExSM प्रमाण-पत्र
- निर्देशानुसार Live Photo और Signature
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान का साधन
आवेदन में कुछ विवरणों में सुधार 07.12.2026 से 16.12.2026 तक प्रति अवसर ₹250 गैर-वापसी योग्य शुल्क देकर किया जा सकता है। Create an Account में भरी जानकारी और चुना हुआ RRB नहीं बदला जा सकता।
जरूरी निर्देश
- एक उम्मीदवार केवल एक RRB में आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द हो सकते हैं और भविष्य की RRB/RRC परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।
- आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित योग्यता पूरी होनी चाहिए।
- आरक्षण/आयु छूट का दावा करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित प्रारूप में वैध प्रमाण-पत्र होने चाहिए।
- CBT में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, किताब, पेन/पेंसिल, बैग, कैमरा आदि प्रतिबंधित हैं। परीक्षा केंद्र पर पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
- ई-कॉल लेटर डाक से नहीं भेजा जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा में ई-कॉल लेटर के साथ मूल फोटो पहचान पत्र ले जाएं।
- गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज, नकल या अनुचित साधनों के उपयोग पर उम्मीदवारी रद्द और भविष्य की परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जारी Corrigendum और अपडेट नियमित रूप से देखते रहें।
आधिकारिक लिंक
आवेदन और अपडेट के लिए केवल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग करें।
Apply Online RRB Official Websiteआवेदन सहायता ईमेल: rrb.help@csc.gov.in (कार्य दिवसों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक, आवेदन संबंधी प्रश्नों के लिए)।