MP Police Constable GD Recruitment 2026 – 7500 Post, Apply Online
MP Police Constable GD Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती में आरक्षक (GD) के कुल 7,500 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।
1. MP Police Constable GD Recruitment 2026 – Important Dates
| विवरण | तारीख |
| आवेदन की तारीख | 22 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 6 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख | 11 अक्टूबर 2026 |
| Exam Start | 19 नवम्बर 2026 |
2. MP Police Constable GD Vacancy 2026
इस भर्ती में आरक्षक (GD) के कुल 7,500 पद रखे गए हैं। पदों का विवरण नीचे दिया गया है:
आरक्षक GD – विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर (DEF): 6,800 पद।
आरक्षक GD – विशेष सशस्त्र बल (SAF): 700 पद, केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए।
3. Educational Qualification
सामान्य, SC और OBC उम्मीदवारों के लिए 10वीं/हायर सेकेंडरी या समकक्ष योग्यता निर्धारित है। ST उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास की योग्यता दी गई है।
4. Age Limit
उम्मीदवार की उम्र की गणना 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है। अलग-अलग वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा नीचे दी गई है।
| उम्मीदवार | अधिकतम आयु |
| मध्यप्रदेश के पुरुष अनारक्षित/EWS | 33 वर्ष |
| अन्य प्रदेश के पुरुष/महिला उम्मीदवार | 33 वर्ष |
| सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार | 38 वर्ष |
| MP की आरक्षित श्रेणी के पुरुष | 38 वर्ष |
| निर्धारित सरकारी कर्मचारी/नगर सैनिक श्रेणी | 38 वर्ष |
| कुछ पात्र विक्रम पुरस्कार विजेता/विशेष श्रेणियां | नियम के अनुसार 38/43 वर्ष तक |
5. Application Fee
| श्रेणी | शुल्क |
| आरक्षक परीक्षा – सामान्य उम्मीदवार | ₹500 |
| आरक्षक परीक्षा – MP मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS | ₹250 |
| पुलिस विभाग का विभागीय शुल्क – सामान्य | ₹200 |
| पुलिस विभाग का विभागीय शुल्क – MP मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS | ₹100 |
| MPOnline कियोस्क पोर्टल शुल्क | ₹60 |
| Registered Citizen User से आवेदन | ₹20 |
6. लिखित परीक्षा
• परीक्षा ऑनलाइन होगी और हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।
• समय: 2 घंटे।
• कुल प्रश्न: 100
• अधिकतम अंक: 100
• सही उत्तर: +1 अंक
• गलत या छोड़े गए प्रश्न पर अंक नहीं काटे जाएंगे।
| विषय | अंक |
| सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान | 40 |
| बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि | 30 |
| विज्ञान एवं सरल अंकगणित | 30 |
07. मध्यप्रदेश निवास और आरक्षण
जो उम्मीदवार मध्यप्रदेश के स्थायी निवासी नहीं हैं, वे केवल अनारक्षित (Open) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण और संबंधित आयु-छूट के लिए MP domicile की आवश्यकता है।
08. नौकरी का वेतन
आरक्षक (GD) का वेतनमान: ₹19,500–₹62,000।
नियम पुस्तिका के अनुसार पहले वर्ष न्यूनतम वेतनमान का 70%, दूसरे वर्ष 80% और तीसरे वर्ष 90% स्टायपेंड देय होगा। अन्य स्वीकृत भत्ते/परिलब्धियां नियमों के अनुसार मिलेंगी।
09. सबसे जरूरी बात
ऊपर दी गई जानकारी भर्ती की मुख्य बातों को आसान भाषा में समझाने के लिए दी गई है। आवेदन करने से पहले MPESB की official rulebook जरूर पढ़ लें। आयु, आरक्षण, physical test, documents और अन्य नियमों के लिए आधिकारिक नियम पुस्तिका को ही मान्य माना जाएगा।।
आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट : https://esb.mp.gov.in/
नोटिफिकेशन –