Sarkari Naukri Desk

Government Jobs | Results | Admit Cards | Answer Keys

Admit card

CGSSB Assistant Teacher Exam 2026

CGSSB Assistant Teacher Exam 2026

LSAT26 प्रवेश पत्र एवं परीक्षा सूचना

Assistant Teacher Written Exam (LSAT26) – Admit Card Available

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सहायक शिक्षक पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26) आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का नाम सहायक शिक्षक (LSAT26)
परीक्षा दिनांक 11-10-2026 (रविवार)
परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक
कुल परीक्षा जिला 16
Admit Card उपलब्ध 05-10-2026 से
Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी CGSSB की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।

परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

  1. प्रवेश पत्र की प्रिंट आउट कॉपी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।
  2. प्रवेश पत्र की केवल एक तरफ प्रिंट कॉपी साथ लाएं।
  3. परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड में से कोई एक मूल दस्तावेज लेकर आएं।
  4. परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहें।
  5. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  6. काले, नीले या गहरे नीले रंग के जेल पेन/बॉल पेन का उपयोग करें।
  7. परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  8. परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
  9. मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ आदि लाना वर्जित है।
  10. परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  11. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से पहले रिपोर्ट करना होगा।
  12. विशेष आवश्यकता वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
Official Website पर जाएं

नोट: परीक्षा से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट एवं अपने प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को जरूर देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *