Junior Engineer (Agriculture) posts.
विभाग: कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश
पद का नाम: अवर अभियंता (कृषि)
कुल पद: 134 पद (इनमें कुछ पद स्थायी हैं और कुछ अस्थायी)
श्रेणीवार पदों का विवरण
- अनारक्षित (General): 54 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 43 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 23 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 13 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 01 पद
( Reservation)
- महिला अभ्यर्थियों के लिए: 26 पद
- भूतपूर्व सैनिक: 06 पद
- दिव्यांगजन: 03 पद (अलग-अलग उप-श्रेणियों के लिए) तथा 02 पद (H.H.)
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित: 02 पद
- उत्कृष्ट खिलाड़ी: 02 पद
आवेदन शुल्क
इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु सभी श्रेणियों (अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी) के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में केवल ₹25.00 देने होंगे।
परीक्षा योजना (Exam Pattern)
यह लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसे हल करने के लिए आपको 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा:
भाग-1 (कृषि इंजीनियरिंग और तकनीकी विषय): 65 प्रश्न (65 अंक) — इसमें फार्म पावर, ट्रैक्टर, आईसी इंजन, बायोगैस, सोलर/विंड एनर्जी, पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, फार्म मशीनरी, सिंचाई और जल संरक्षण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
भाग-2 (कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी): 15 प्रश्न (15 अंक) — कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी और तकनीकी नवाचार पर आधारित।
भाग-3 (उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान): 20 प्रश्न (20 अंक) — उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़ी सामान्य जानकारी।